दुबई के इस आलीशान होटल का किराया आपकी सोच से भी परे है
दुबई के इस आलीशान होटल का किराया सोच से भी परे है।
इस होटल का नाम है "अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट" और यहां एक से बढ़कर एक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अटलांटिस द रॉयल रिजॉर्ट सिर्फ दुबई में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे महंगा रिजॉर्ट माना जाता है।
एक रात का किराया है 82 लाख रुपए से भी ज्यादा
यहां एक रात ठहरने का किराया ही आपको हैरान कर देगा। अटलांटिस द रॉयल में लगभग 800 कमरे हैं, जिसमें पूरे होटल में सबसे महंगा कमरा रॉयल मेंशन रूम है। हर रात रॉयल मेंशन रूम में ठहरने की कीमत 100,000 अमेरिकी डॉलर है, जो 82.5 लाख रुपये से अधिक है।
अटलांटिस होटल के मुख्य आकर्षणों में से एक रिजॉर्ट के अंदर बने एक्वेरियम और कमरे व लॉबी के अंदर सोने और संगमरमर की सजावट है। होटल की दीवारों को असली सोने के वॉलपेपर से सजाया गया है और बाथरूम इतालवी संगमरमर से बने हैं। दुबई के अटलांटिस होटल में रॉयल मेंशन रूम की कीमत लगभग 82.5 लाख रुपये प्रति रात और 22 प्रतिशत टैक्स अलग से लगता है। इसके अलावा अटलांटिस द रॉयल होटल में सबसे सस्ते कमरे की कीमत लगभग 4,134 दिरहम है, जो लगभग 92,000 रुपये है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "दुबई के इस आलीशान होटल का किराया आपकी सोच से भी परे है"
Post a Comment