36 साल बाद फिर दिखेगी राम - सीता की जोड़ी, वीडियो देख फैंस बोले-वनवास हुआ खत्म, देखें वीडियो
मनोरंजन
रामानंद सागार की रामायण आज भी लोगों के दिमाग में है।
आज भी सोशल मीडिया पर जब 36 साल पुरानी रामायण के कुछ वीडियो दर्शकों को दिखाई देते हैं, तो उनके चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। इन दोनों कलाकारों ने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से
निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे।
बता दें कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि अब दोनों साथ ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।
36 साल बाद दिखेगी राम-सीता की जोड़ी
1987 में आई रामानंद सागर की रामायण के बाद से ही लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के चेहरों पर एक बड़ी-सी मुस्कान आ गई है।
दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के साथ सेट से एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों का बिल्कुल ही एक अलग रूप दिख रहा है। एक्ट्रेस जहां साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए बेहद ही सिंपल और खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं, तो वहीं एक अन्य सीन में वह अरुण गोविल संग बैठकर अपना सीन डिस्कस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस के चेहरों पर आई खुशी
एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, मेरे सियाराम एक बार फिर से साथ में। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत खूब, आप दोनों को साथ में देखकर बेहद अच्छा लगता है। बस अब आप ये बता दीजिये कि आप दोनों को हम कब और कहां साथ में देख पाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, सिनेमा के इतिहास में आप दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट है। एक अन्य यूजर ने लिखा, फाइनली अब माता सीता और भगवान राम को साथ में देखने का वनवास खत्म हुआ।
हालांकि, दीपिका चिखलिया ने अपने इस वीडियो में इस बात को क्लियर नहीं किया है कि वह अरुण गोविल के साथ फिल्म पर काम कर रही हैं, या फिर किसी शो के लिए साथ आई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "36 साल बाद फिर दिखेगी राम - सीता की जोड़ी, वीडियो देख फैंस बोले-वनवास हुआ खत्म, देखें वीडियो"
Post a Comment