CLOSE ADS
CLOSE ADS

संयुक्त किसान मोर्चा आज रामलीला मैदान में करेगा महापंचायत, MSP पर केंद्र को घेरने है तैयारी


नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली में किसान संगठनों की महापंचायत करने का एलान किया है। 

संयुक्त किसान मोर्चा आज रामलीला मैदान में करेगा महापंचायत, MSP पर केंद्र को घेरने है तैयारी

यह कार्यक्रम रामलीला मैदान में सुबह 10 से शाम 3.30 बजे तक होगा। इस दौरान किसान एमएसपी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी करेंगे।   

संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार ने बीते 14 महीने में किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। 

किसानों को भेजे जा रहे नोटिस 

महापंचायत से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में यूपी के कई किसानों को पुलिस के नोटिस जा रहे हैं। यहां तक की कई किसान नेताओं को डोमेस्टिक फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घंटों डिटेन कर के रखा जाता है, जिसका हम विरोध करते हैं। 

32 किसान संगठन पहुंचेंगे जंतर-मंतर 

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी वाली बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसमें 32 किसान संगठन भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से किसान दिल्ली पहुंचेंगे।  

जबरन किया जा जमीन अधिग्रहण 

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जबरन किसानों की जमीन अधिग्रहण कर रही है। कहा कि नोएडा के जेवर में हमारा आंदोलन जारी है। रात को किसान फसलों की रखवाली करते है, ऐसे में कोई जानवर किसान को मार देता है तो उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा है। सरकार से हमारी अपील है कि वो हमारी समस्याओं का जल्दी समाधान करें, वरना आने वाला चुनाव उन्हें बहुत भारी पड़ेगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "संयुक्त किसान मोर्चा आज रामलीला मैदान में करेगा महापंचायत, MSP पर केंद्र को घेरने है तैयारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel