विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


साहिबगंज : विश्व जल दिवस के अवसर पर बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन एवं नमामि गंगे परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में जल संवाद व जल संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं जल बचाने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उक्त कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने विभिन्न प्रखंडों से आई जलसहियाओं को जल की उपयोगिता के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि घटते जलस्तर को देखते हुए पानी की हर एक बूंद बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन भी तत्पर होकर कार्य कर रहा है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 75 तालाब बनाए जा रहे हैं, जिससे वर्षा का पानी संचय होगा एवं इस पानी का उपयोग वर्षा के पश्चात खेती आदि कार्य में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्षा का जल संचयन करना भी बेहद महत्वपूर्ण है, इससे न सिर्फ किसानों को फायदा होगा, बल्कि भूमिगत जल में वृद्धि भी होगी। सोख्ता गड्ढा का निर्माण, सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और खेतों में मेड़बंदी के कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके माध्यम से जल संवर्धन का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 78 चयनित गांव में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु संरचनाएं भी बनाई जा रही है, जबकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जलसहिया को रेन वाटर हार्वेस्टिंग की बारीकियां समझाई गई एवं इसके आवश्यक पहलू को विस्तार पूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के अलावे जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंद कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियो, नमामि गंगे परियोजना से संदीप कुमार, एसबीएम से जीनत परवीन, आशीष कुमार, राहुल कुमार, पीओ, डीआरडीए एवं अन्य उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel