हमेशा 1932 नंबर वाली गाड़ी से आते थे विधानसभा,आज कंधों पर लाया गया, विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि


रांची : झारखंड के कद्दावर नेता सह आन्दोलनकरी दिवंगत जगरनाथ महतो के निधन से राज्य में शोक की लहर है। आज शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया गया।
 
हमेशा 1932 नंबर वाली गाड़ी से आते थे विधानसभा,आज कंधों पर लाया गया, विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि


यहां विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता समेत सभी वरीय अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत जगरनाथ महतो को याद कर सभी की आंखे नम हो गई। नम आंखों से दिवंगत को सभी ने विदाई दी। विधानसभा के बाद उनका पार्थिव शरीर हरमू स्थित झामुमो कार्यालय लाया गया। इसके बाद कार्यालय में पार्टी नेताओं के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जगरनाथ महतो एक सरल व्यक्ति थे। हमेशा जनता के बारे में सोचते थे। उनके निधन से पूरे राज्य को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी कमी हमेशा राज्य को खलेगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत जगरनाथ महतो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी याद हमेशा हमसबों के बीच रहेगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " हमेशा 1932 नंबर वाली गाड़ी से आते थे विधानसभा,आज कंधों पर लाया गया, विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel