नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो,चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम सोरेन ने दी जानकारी
रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज गुरुवार की सुबह चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज चल रहा था और यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।।
बताते चलें कि पिछले महीने उनकी हालत कुछ ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें तत्काल रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहीं उनका इलाज चल रहा था।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद बिगड़ा हाल
दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान चेन्नई एमजीएम में ही उनके लंग्स का ट्रांसप्लानटेशन हुआ था और अब फॉलो अप के लिए उन्हें वहीं भेजा गया था। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो,चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम सोरेन ने दी जानकारी"
Post a Comment