अर्जुन पुरूस्कार प्राप्त देश के पहले खिलाड़ी सलीम दुर्रानी, भारत के इकलौते क्रिकेटर जिनका जन्म।अफगानिस्तान में हुआ


क्रिकेट

सलीम दुर्रानी, 60 के दशक के वह दिग्गज खिलाड़ी जो बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनो में माहिर थे। 

अर्जुन पुरूस्कार प्राप्त देश के पहले खिलाड़ी सलीम दुर्रानी, भारत के इकलौते क्रिकेटर जिनका जन्म।अफगानिस्तान में हुआ

फैन फॉलोइंग ऐसी थी कि लंबे कद और नीली आँखों वाले सलीम जहाँ भी जाते थे लोग उन्हें घेर लेते थे। उनके बारे में यह मशहूर था कि वह दर्शकों की फ़रमाइश पर छक्का लगाते थे और वो भी उसी जगह पर जहाँ से छक्का लगाने की मांग आ रही होती थी।

बीते रविवार देश ने इस महान खिलाड़ी को खो दिया, 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले पहले क्रिकेटर और बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 1960 से 1973 के बीच 29 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 25.04 की औसत से कुल 1202 रन बनाए थे। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और सात अर्धशतक हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 75 विकेट लिए थे, जिसमें एक बार 10 और तीन बार पांच विकेट उनके नाम हैं।

इस खिलाड़ी को उस समय कितना पसंद किया जाता था, इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब साल 1973 में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान उन्हें एक टेस्ट में नहीं खिलाया गया तो पूरे शहर में पोस्टर लग गए- 'नो दुर्रानी, नो टेस्ट'i

दर्शकों की मांग पर सिक्सर मारने वाले, भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता क्रिकेटर सलीम दुर्रानी 88 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए।

1960-61 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराने वाली टीम के वो हीरो थे। उनकी मकबूलियत इस लेवल की थी कि दुकानदार अक्सर उनसे पैसे लेने से इनकार कर देते थे, बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ उनकी फैन थीं। देवानन्द साहब ने उनके चार्मिंग लुक से प्रभावित होकर उनसे पूछा था, "हीरो बनोगे?"। 1973 की फ़िल्म "चरित्र" में वो वाक़ई परवीन बॉबी के साथ हीरो के रोल में नज़र भी आए। 2011 में BCCI ने उन्हें सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा।

वो भारत के इकलौते क्रिकेटर थे जिनका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। उनके ज़माने में वनडे और टी-20 वाला फटाफट क्रिकेट नहीं था, सिर्फ टेस्ट मैच ही खेले जाते थे। वरना शायद वो और कामयाब क्रिकेटर होते। क्योंकि उनका क्रिकेटिंग स्टाइल फटाफट क्रिकेट वाला ही था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " अर्जुन पुरूस्कार प्राप्त देश के पहले खिलाड़ी सलीम दुर्रानी, भारत के इकलौते क्रिकेटर जिनका जन्म।अफगानिस्तान में हुआ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel