आज अंतिम दर्शन के लिए रांची लाया जाएगा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, 1 बजे होगा अंतिम संस्कार


शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची लाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। 

आज अंतिम दर्शन के लिए रांची लाया जाएगा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, 1 बजे होगा अंतिम संस्कार



यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा, जहां आम लोग भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे। अंतिम संस्कार से जुड़े सभी कार्यक्रम उनके पैतृक आवास, ग्राम-अलारगो, भण्डारीदह (बोकारो) में संपन्न होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा गांव-अलारगो से भण्डारीदह (दामोदर घाट) तक होगी।

बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन को देखते हुए पूरे झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आज अंतिम दर्शन के लिए रांची लाया जाएगा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, 1 बजे होगा अंतिम संस्कार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel