धरती के नजदीक आ रहा 150 फीट का विशालकाय उल्कापिंड, वैज्ञानिकों ने दिया ये अपडेट


डिजिटल दुनिया,

हम पृथ्वी वासी अंतरिक्ष और खगोल पिंडों के रहस्यमयी संसार के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। 

धरती के नजदीक आ रहा 150 फीट का विशालकाय उल्कापिंड, वैज्ञानिकों ने दिया ये अपडेट

ऐसे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर चौंकाने वाली जानकारी शेयर की है। गौरतलब है कि हमारी धरती के आसपास अंतरिक्ष में भटक रहे उल्कापिंडों व एस्टेरॉयड पर नासा लगातार नजर रखती है। हाल ही में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी का एक विशाल एस्टेरॉयड से सामना होगा।

धरती की ओर आ रहे हैं 5 एस्टेरॉयड

नासा के मुताबिक 5 एस्टेरॉयड धरती की ओर आ रहे हैं और दो एस्टेरॉयड तो धरती के काफी करीब भी पहुंच चुके हैं। नासा का एस्टेरॉयड वॉच डैशबोर्ड खास तौर से उन एस्टेरॉयड और धूमकेतुओं को ट्रैक करता है, जो पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट पहुंचते हैं या उनके पहुंचने की संभावना होती है। इसी डैशबोर्ड के आधार पर नासा ने अपनी जानकारी शेयर की है।

ये एस्टेरॉयड आ रहे धरती की ओर

~ एस्टेरॉयड 2023 FU6 :- यह एक छोटा 45 फुट का एस्टेरॉयड पृथ्वी के अपने निकटतम बिंदु 1,870,000 किलोमीटर की दूरी पर आ रहा है।
~ एस्टेरॉयड 2023 FS11 :- नासा के मुताबिक 82 फुट का एस्टेरॉयड 6,610,000 किलोमीटर के अंतर से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। यह फिलहाल धरती से काफी ज्यादा दूरी पर हैं, लेकिन धरती की ओर तेजी गति से आ रहा है।
~ एस्टेरॉयड 2023 FA7 :- नासा के मुताबिक यह एस्टेरॉयड एक हवाई जहाज के आकार का है और यह एस्टेरॉयड 92 फुट का है, जो 4 अप्रैल को धरती से 2,250,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरा है।
~ एस्टेरॉयड 2023 FQ7 :- नासा के डैशबोर्ड के मुताबिक 5 अप्रैल को एक अन्य 65 फुट के घर के आकार का यह एस्टेरॉयड 5,750,000 किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचा।
~ एस्टेरॉयड 2023 FZ3 :- अभी तक की जानकारी के मुताबिक धरती की ओर आ रहा ये एस्टेरॉयड सबसे बड़ा है। इसका आकार हवाई जहाज के समान है और इसके आजकल ही पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। यह एस्टेरॉयड एक 150 फुट चौड़ी चट्टान है, जो 67,656 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रही है। यह पृथ्वी के सबसे करीब यानी 4,190,000 किमी की दूरी से गुजरेगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " धरती के नजदीक आ रहा 150 फीट का विशालकाय उल्कापिंड, वैज्ञानिकों ने दिया ये अपडेट "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel