CLOSE ADS
CLOSE ADS

भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प,जमकर चले पत्थर,तोड़ी गई बैरिकेडिंग,भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने की पानी की बौछार,की गई लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैस के गोले


रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प,जमकर चले पत्थर,तोड़ी गई बैरिकेडिंग,भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने की पानी की बौछार,की गई लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैस के गोले


भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की बेरीकैडिंग तोड़कर सचिवालय परिसर में घुस गए। पुलिस ने भाजपा सांसदों व विधायकों सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय घेराव करने निकले थे।भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत सांसद, विधायक के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे।प्रदर्शन को लेकर सचिवालय के चारो ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। 

जैसे ही उग्र प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की पुलिस ने पानी की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो  गए और बैरिकेडिंग को तोड़कर सचिवालय की ओर बढ़ गए। पुलिस ने पहले चेतावनी दी फिर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ता पर जमकर आंसू गैस के गोले दागे। लगभग ढाई घंटे तक सचिवालय और आसपास का क्षेत्र रणक्षेत्र के रूप मे तब्दील हो गया।

सांसद संजय सेठ सहित अन्य सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं को घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया गया। लगभग सौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर धुर्वा थाने में देर रात तक बैठाकर रखा।भाजपा के नेताओं, विधायकों समेत बाबूलाल मरांडी ने इसे हेमंत सोरेन की तानाशाही करार दिया। 

उन्होने कहा कि आज यह सिद्ध हो गया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने काले कारनामों को छुपाने और दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसके पहले सभा के बाद एक जुलूस के रूप में भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय की ओर आगे बढ़े।

सचिवालय घेराव से पहले प्रभात तारा मैदान में भाजपा ने एक जनसभा भी की। सभा के मंच पर भाजपा प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य सांसद और विधायक मुख्य रूप से मौजूद थे।

प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बैछार की गई। इसके जवाब में कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पानी के बोतल और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तो कुछ देर के लिए कार्यकर्ता पीछे हटे, लेकिन फिर उग्र प्रदर्शन करने लगे। तनाव अधिक होने के कारण वहां की स्थिति गंभीर होने लगी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। मौके पर धक्कम-धुक्की में कई मीडियाकर्मी का सिर फट गया। 

इससे पहले जगह-जगह लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने पहली बारिकेटिंग तोड़ दी और कार्यकर्ताओं के साथ पहला हमला बोला।भाजपा के द्वारा रणनीति के तहत सचिवालय पर एक साथ हमला नहीं बोलकर उसे अलग- अलग नेता के नेतृत्व में प्रभात तारा स्कुल से भेजा गया। भाजपा के द्वारा प्रभात तारा विधालय में विशाल पंडाल लगाया गया था, जहां विश्राम के साथ ही भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था।

सचिवालय कर्मियों को भी करना पड़ा परेशानियों का सामना 

सचिवालय घेराव में पुलिस की बैरिकेडिंग और सख्ती से उस क्षेत्र के लोगो को परेशानी उठानी पड़ी। सचिवालय कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घेराव के पहले जो अधिकारी और कर्मचारी सचिवालय में प्रवेश कर चुके थे, वही काम कर सके, बाकी लोगों को भय और आंशका के माहौल में देखा गया।सचिवालय घेराव और प्रदर्शन में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मात्र खानापूर्ति कर चलते बने। जो लोग अन्य जिले से आए थे वो ही अन्त तक डटे रहे। रांची के डीसी, एसएसपी और अन्य उच्च पदाधिकारी लगातार गश्त लगाते देखे गए

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प,जमकर चले पत्थर,तोड़ी गई बैरिकेडिंग,भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने की पानी की बौछार,की गई लाठीचार्ज,दागे गए आंसू गैस के गोले"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel