पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त.....


 Sahibganj News:-आज स्थानीय विद्यालय जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज, में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय मदन दास देवी जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का शोक व्यक्त किया गया।
पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त.....

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव राम ने बताया कि माननीय मदन दास जी जी का जन्म अभाविप के स्थापना दिन अर्थात 9 जुलाई को महाराष्ट्र के सोलापुर जिला में हुआ था। उन्होंने 1970 से 1992 तक लगातार 22 वर्ष तक अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नाते पूरे देश भर में तालुका, महाविद्यालय, शहर स्तर पर संस्कारित कार्यकर्ता समूह खड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया।

 1991 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख तथा 1993 में संघ के सह-सरकार्यवाह दायित्व का निर्वहन किया।

पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालो में अभाविप झारखंड प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी सहसंयोजक कुमार दीपांशु, साहिबगंज विभाग के विभाग छात्रा प्रमुख सुनिधि कुमारी, नगर कोश प्रमुख चंदन कुमार,अभिदिप्ष प्रशांत सागर,
साहिबगंज महाविद्यालय कॉलेज मंत्री इंद्रोजीत साह, कॉलेज सह मंत्री अविनाश शाह, व कार्यकर्ताओं में अनंत कुमार सिन्हा,अंशु शर्मा एवं 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार के आचार्य अमित कुमार, रंजीत ठाकुर, दिलीप पासवान, सुनील पंडित, राघव वत्स, अजय साह, दीपक पंडित, अजीत कुमार मालवीय, किरण गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सारिका कुमारी, स्नेहा भारद्वाज, क्रिस्टीना मुर्मू, दिनेश राम, पातुल मंडल, मिथुन पासवान, सोनू यादव, अनिता कुमारी एवं विद्यालय के सारे भैया/बहन उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त....."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel