बाबा मोतिनाथ सेवा ट्रस्ट एवम हिंदू धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कंबल वितरण


साहिबगंज: अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तालझारी प्रखण्ड स्थित महाराजपुर में हिन्दू धर्म रक्षा मंच एवं बाबा मोतीनाथ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अध्यक्ष बजरंगी महतो ने बढ़ती शीतलहरी और ठंड को देखते हुए चालीस निर्धन गरीब,असहाय, बेवस लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

बाबा मोतिनाथ सेवा ट्रस्ट एवम हिंदू धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कंबल वितरण

   इस मौके पर बजरंगी महतो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आगे भी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेगा। वहीं लाभान्वित ग्रामीण इस ठंड में कंबल पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। इन लोगो ने इसके लिए अध्यक्ष बजरंगी महतो को धन्यवाद देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

     मौके पर मूर्ति देवी,सुरती देवी,मुकेश महतो, पूरा महतो,अरुण महतो,बिरजू महतो,चुनाव महतो,प्रदीप महतो, सागर महतो,शुभम महतो,टुनटुन महतो,राम ब्रिज महतो,हरजोत महतो,कृष्णा महतो,चिंटू कुमार,अमित कुमार,शेखर कुमार,कुंदन चौधरी,प्रभु चौधरी,रोहित महतो,शहंशाह महतो,लखन महतो, उमेश रविदास,अनिल महतो सहित महाराजपुर के स्थानीय ग्रामवासी शामिल थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "बाबा मोतिनाथ सेवा ट्रस्ट एवम हिंदू धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कंबल वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel