साहिबगंज परिवहन विभाग ने अब तक वसूले करीब 13.87 करोड़ रूपए
राजस्व वसूली का लक्ष्य होगा पूरा : जिला परिवहन पदाधिकारी
साहिबगंज : जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए जिले में 20 करोड़ 21 लाख 46 हजार रूपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विभाग ने माह दिसंबर तक 13 करोड़ 86 लाख 83 हजार रूपए की राजस्व वसूली हुई है। यानी सरकार से मिले लक्ष्य के विरुद्ध विभाग ने 72.49 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व वसूली को सौ प्रतिशत तक हासिल कर लिया जाएगा। बता दें कि माह जुलाई तक मात्र 34 प्रतिशत राजस्व की वसूली जिले में हुई थी। उन्होंने साहिबगंज में योगदान लेने के बाद शत–प्रतिशत राजस्व वसूली को लेकर कई अहम फैसले लिए, जिससे वे राजस्व वसूली हेतु मिले लक्ष्य को हासिल करने के काफी करीब हैं।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "साहिबगंज परिवहन विभाग ने अब तक वसूले करीब 13.87 करोड़ रूपए "
Post a Comment