साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना को मिला देश भर में 7वां स्थान, जानिए झारखंड राज्य में किस स्थान पर है यह थाना
साहिबगंज : गृह मंत्रालय भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनता के हित को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा, संतुष्टि और अतिसुंदर कार्य करने के लिए अपनी सूची में शामिल किया है।
थाना की श्रेणी हेतु पूर्व निर्धारित मापदंड के आधार पर किए गए सर्वेक्षण में वर्ष 2023 में साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना को देश भर में सातवां स्थान तथा झारखंड राज्य में प्रथम स्थान दिया गया है
जिसको लेकर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन को 24-1-2024 को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया।
साथ ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एवम DIG (कार्मिक)नौशाद आलम को प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने हेतु पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया है।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना को मिला देश भर में 7वां स्थान, जानिए झारखंड राज्य में किस स्थान पर है यह थाना"
Post a Comment