जाने माने शिक्षाविद के निधन पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया शोक व्यक्त


 जन्‍म लेने के साथ ही व्‍यक्ति के मौत का समय भी तय हो जाता है: अनंत ओझा

जाने माने शिक्षाविद के निधन पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया शोक व्यक्त

साहिबगंज : समाजसेवी व जाने–माने शिक्षाविद व भौतिकी शास्त्र के विद्वान प्रोफेसर डॉक्टर एल.एन. गोप के निधन के बाद मंगलवार को उनके सगे–संबंधियों और ग्रामीणों के साथ राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार ओझा ने उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। अनंत कुमार ने  श्रद्धासुमन अर्पित करते हूए कहा की जन्‍म लेने के साथ ही व्‍यक्ति के मौत का समय भी तय हो जाता है। 

जीवन का शाश्वत सत्य है मृत्यु। मौत से हर कोई डरता है लेकिन मौत का अनुभव व्यक्ति को जीवन की सच्चाई बता जाता है। इस अवसर पर शिक्षा जगत के अनेक विद्वान, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग, स्थानीय नागरिक, उनके हितैषी व उनके परिजनों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं सैकड़ों की संख्या में भी लोगों ने उनको याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "जाने माने शिक्षाविद के निधन पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया शोक व्यक्त"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel