भाजपा के जिला कार्यालय में "शक्ति वंदन“ कार्यशाला का हुआ आयोजन…विधायक अनंत कुमार ओझा,जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल रहे मुख्य रूप से उपस्थित


साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मण्डल की अध्यक्षता में “शक्ति वंदन“ कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

भाजपा के जिला कार्यालय में "शक्ति वंदन“ कार्यशाला का हुआ आयोजन…विधायक अनंत कुमार ओझा,जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल रहे मुख्य रूप से उपस्थित

आयोजित कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित "शक्ति वंदन“ जिला कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने हिस्सा लिया। 

मुख्य अतिथि विधायक अनंत कुमार ओझा ने कार्यशाला के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को स्वयं सहायता समूह और क्षेत्र के एनजीओ से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रमिता ने महिलाओं की एकजुटता पर जोर रिया। वहीं, जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल ने कहा कि आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को जिताने का काम करें।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, गणेश प्रसाद तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रमिता, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व प्रतिनिधि मौजूद थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भाजपा के जिला कार्यालय में "शक्ति वंदन“ कार्यशाला का हुआ आयोजन…विधायक अनंत कुमार ओझा,जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल रहे मुख्य रूप से उपस्थित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel