जिला स्तरीय "पड़ोस युवा सांसद" कार्यक्रम का किया गया आयोजन, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
साहिबगंज : नेहरू युवा केंद्र की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय "पड़ोस युवा संसद“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर सुबोध कुमार झा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज कपूर सिंह एवं पूर्व मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय में उपस्थित गायक टीम ने स्वागत गान से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
मंच का संचालन कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक अनिल कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन के द्वारा प्रस्तुत की गई।
उन्होंने कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम विकासशील भारत को युवाओं के माध्यम से विकसित भारत की ओर ले जाना है। कार्यक्रम के माध्यम से "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“, "वोकल फोर लोकल“,“नया भारत नई नीति“ गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने अपने संबोधन में आज के भारत की विस्तृत रूपरेखा की चर्चा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा ’भारत की अर्थव्यवस्था 1951 से लेकर 2024’ तक क्या – क्या उपलब्धि हासिल हुई और ’2047 तक में क्या-क्या उपलब्धि हासिल हो सकती है’
और इस उपलब्धि के माध्यम से 2047 में हम अपने देश को किस ओर ले जा सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई। गरीबी उन्मूलन पर सुबोध कुमार झा के द्वारा कई योजनाओं, जैसे– मनरेगा राष्ट्रीय पेंशन योजना और आईआरडीपी के बारे में चर्चा की गई।
वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर.के. कपूर ने "हमारे देश का सांसद किस तरह से काम करता है“ उसके बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। साथ ही विभिन्न तरह के संसद के सत्र के बारे में जानकारी भी दी।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अब्दुस सुभान ने बताया कि महिलाओं के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरा माना जाएगा, इसीलिए महिलाओं को सशक्त होना हमारे देश के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम की आखिरी कड़ी में विद्यालय के छात्र–छात्राओं को जिले के कुछ स्थानीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के शुभम चंद्रन के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर इस कार्यक्रम का समाप्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ो बच्चे के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन, कौशर, पूजा, प्रदीप, राकेश, सुरेंद्र, राजेश, विकास समेत अन्य उपस्थित रहे।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "जिला स्तरीय "पड़ोस युवा सांसद" कार्यक्रम का किया गया आयोजन, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ कार्यक्रम"
Post a Comment