जिला भाजपा के अध्यक्ष बने उज्ज्वल मंडल, जिला प्रभारी का कमान अनुज आर्या को, गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने दी बधाई
साहिबगंज : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संगठनात्मक कार्य को तेज गति से बढ़ाने के लिए झारखंड में संगठन का विस्तार किया है, जिसमें जिला अध्यक्ष एवं प्रभारियों की सूची शामिल है।
सूची के अनुसार साहिबगंज जिला के लिए उज्जवल मंडल को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया है। वहीं, अनुज आर्या को जिला प्रभारी मनोनित किया गया है। गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन के हित में ये सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वहीं, केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी के साहिबगंज के नए जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल एवं जिला प्रभारी अनुज आर्या के मनोनित किए जाने पर धन्यवाद दिया है।
उज्जवल मंडल एवं अनुज आर्या को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नेता द्वय के नेतृत्व में साहिबगंज जिला का संगठन सुदृढ़ होगा एवं संगठन की कमियों को दुरुस्त किया जा सकेगा।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "जिला भाजपा के अध्यक्ष बने उज्ज्वल मंडल, जिला प्रभारी का कमान अनुज आर्या को, गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने दी बधाई"
Post a Comment