थोड़ी सी बारिश ने दी शहर वासियों को राहत


साहिबगंज : एक माह से गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर रखा था। इसमें हीटवेव ने लोगों ने जीना मुहाल कर दिया था। इंसान के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे थे।

थोड़ी सी बारिश ने दी शहर वासियों को राहत

ऐसे में गुरुवार की सुबह राहत भरी रही। बुधवार की शाम से बदल उमड़ते-घुमड़ते रहे। गुरुवार को इधर उजाला हो रहा था, उधर आसमान से बादल बरसने लगे।

वर्षा ने सुप्रभात कहा तो नगरवासियों ने भी इसका स्वागत किया। हल्की - हल्की ठंडी हवाएं लोगों को राहत देने लगी। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। थोड़ी सी ही सही, मगर इस बारिश की वजह से भोर की हवाएं भीनी-भीनी लगने लगी।

बता दें कि पिछले एक माह से साहिबगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और 

लोहरदगा के साथ - साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो के लोगों को राहत मिलने वाली है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने व वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "थोड़ी सी बारिश ने दी शहर वासियों को राहत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel