क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती विशेष, जियो तिवारी,जियो तिवारी : आजाद


 

क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती विशेष,जियो तिवारी,जियो तिवारी : आजाद

क्रान्तिकारी पं. चंद्रशेखर आजाद;

सपना था माँ भारती रहे आजाद।


हाथ न आऊँ गोरे की रहूँ आजाद;

निज गोली मारी बस हुए आजाद।


सबपर भारी, एक क्रांतिकारी;

चन्द्रशेखर सीताराम तिवारी।


सदा रहे अपना देश आभारी;

जियो तिवारी, जियो तिवारी।


बचपन बीता, थी बड़ी गरीबी;

पढ़ाई भी थी रह गई अधूरी;


चला वतन आजाद करने को;

नहीं दिखाई अपनी मजबूरी।


माँ भारती बेड़ियों में सिसक रही;

युवा दिल में क्रांति धधक रही।


नाम "आजाद" महान क्रांतिकारी;

जियो तिवारी, जियो तिवारी।


मिलने गया था वह आनंद भवन;

रूका अल्फ्रेड पार्क देख उपवन।


रहस्य रहा, जिसने की मुखबिरी;

शहीद हुए पंड़ित आजाद तिवारी।


कहा गर पकड़ा जाऊँ जिन्दा;

खुद को यूँ क्यूँ कर दूँ शर्मिंदा?


क्रांतिवीर था वह बड़ा भारी;

जियो तिवारी, जियो तिवारी।


जय हिंद का फिर उद्घोष लगाया;

मिट्टी का था बस तिलक बनाया।


फिर खुद को सिर पे गोली मारी;

जियो तिवारी, जियो तिवारी।


सुबोध कुमार झा

0 Response to "क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म जयंती विशेष, जियो तिवारी,जियो तिवारी : आजाद"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel