मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अंतर्गत जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलमवियों को द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए किया गया रवाना


साहिबगंज : सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अंतर्गत जिले के कुल 19  हिन्दू धर्मावलमवियों को द्वारिका एवं सोमनाथ (गुजरात) के लिए रवाना किया गया। यह रवानगी सिद्धो–कान्हू स्टेडियम के जिला खेल कर्यालय से हुई।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अंतर्गत जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलमवियों को द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए किया गया रवाना

मौके पर जिला खेल कार्यालय के प्रधान सहायक गौतम झा द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों कों शुभकामनाएं दी गई एवं हरी झण्डी दिखाकर तीर्थ यात्रियों कों रवाना किया गया। जिला पर्यटन विशेषज्ञ गौरव प्रियदर्शी, कार्यालय कर्मी सुरेन्द्र यादव एवं शमा फ़िरदौस ने भी यात्रियों से परिचय प्राप्त किया एवं सभी को यात्रा की शुभकामनाएं दी।  

बता दें कि सभी तीर्थ यात्रियों को हटिया (राँची) जंक्शन से विशेष ट्रेन द्वारा द्वारिका एवं सोमनाथ (गुजरात) ले जाया जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2024 को झारखंड के विभिन्न जिलों से आए तीर्थ यात्रियों को द्वारिका एवं सोमनाथ की लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ज्ञात हो की इसी महीने 13 जुलाई, 2024 को ईसाई धर्मावलमवियों को गोवा तीर्थ पर भेजा जा चुका है और अगले महीने संभावित 05 अगस्त, 2024 को मुस्लिम धर्मावलमवियों को अजमेर (राजस्थान) के लिए रवाना किया जाएगा।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजन के अंतर्गत जिला से कुल 19 हिन्दू धर्मावलमवियों को द्वारिका एवं सोमनाथ के लिए किया गया रवाना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel