बरहेट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, किया ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन


साहिबगंज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आपके घरों को रोशन करना ही हमारा लक्ष्य है।

बरहेट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, किया ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बरहेट में 132/33 KV ग्रिड सब स्टेशन (बरहेट) एवं 132 KV (पाकुड़-राजमहल) द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर करीब ₹38 करोड़ की परिसंपत्ति से लाभुक आच्छादित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के शहर और गांव में बसा घर रोशन हो, यही हमारा उद्देश्य है।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी सौगात आपकी सरकार ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली के रूप में दी है। फिर से आपकी सरकार, आपके द्वार आएगी। कार्यक्रम के दौरान सबसे महत्वपूर्ण योजना माता एवं बहनों के लिए होगी। राज्य सरकार 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को सम्मान राशि देगी।

करीब 40 लाख माता-बहनों को योजना से लाभ होगा। बहुत जल्द पुलिस बहाली के लिए दौड़ का आयोजन होगा। इसकी तैयारी हो गई है। कुछ दिनों पूर्व 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। बहुत तेजी से अड़चनों को दूर कर नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।    

उन्होंने कहा कि राजमहल स्थित शिवगादी में श्रावण मास में श्रद्धालु आते हैं और कठिन चढ़ाई के बाद जल अर्पित करते हैं। राज्य सरकार ने तय किया है कि यहां सीढ़ियों के साथ-साथ रोप-वे की व्यवस्था हो। यह स्थल देश में धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाए।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "बरहेट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, किया ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel