नए कानून को लेकर मंडल कारा, साहिबगंज में कार्यशाला


साहिबगंज : भारत वर्ष में सोमवार से लागू हुए तीन नए कानून 2023 के संबंध में मंडल कारा, साहिबगंज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नए कानून को लेकर मंडल कारा, साहिबगंज में कार्यशाला का हुआ आयोजन, कैदियों को दी गई नए कानून की जानकारी

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, साहिबगंज धर्मेन्द्र कुमार एवं काराधीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कार्यशाला के माध्यम से लागू  हुए तीनों नए कानून के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में जिला बार एशोशिएशन, साहिबगंज के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, मुख्य LADC अरविन्द गोयल, सभी सहायक LADC के द्वारा भी नए कानून के विषय पर विस्तृत  जानकारी दी। इस कार्यशाला में पुरूष एवं महिला बंदी एवं  कारा कर्मी उपस्थित थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "नए कानून को लेकर मंडल कारा, साहिबगंज में कार्यशाला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel