वन प्रमंडल पदाधिकारी के स्थानातरण पर भूलन दुबे ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर दी विदाई
साहिबगंज : वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी के स्थानांतरण के उपरांत वेटरंस इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे अपने मित्रों के साथ उनके सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने निवर्तमान डीएफओ मनीष तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
साथ ही नए वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग का स्वागत करते हुए उन्हें भी पुष्प गुच्छ भेंट करने के बाद अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर भूलन दुबे ने बताया कि उनका कार्यकाल बेहद अच्छा रहा। वे एक कर्मठ, ईमानदार तथा मेहनती पदाधिकारी रहे हैं।
मैं इनकी बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि शेष बचे सेवा काल को अच्छे से व्यतीत करने की कामना करता हूं। उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना उन्होंने की। मौके पर उनके साथ उज्जवल कुमार, फूलन दुबे, अतुल दुबे, गुड्डू ओझा, संजीव ओझा व अन्य मौजूद थे।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "वन प्रमंडल पदाधिकारी के स्थानातरण पर भूलन दुबे ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर दी विदाई"
Post a Comment