दक्षिण अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल हुई वापसी, श्रमिकों को 25-25 हजार रुपए


गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी श्रमिकों का बुधवार की सुबह सकुशल घर वापसी हुई। स्वदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों में खुशी की लहर है।

दक्षिण अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल हुई वापसी, श्रमिकों को 25-25 हजार रुपए

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का तहे दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौट आए है। लौटने वालों में 18 बोकारो, चार गिरिडीह तथा पांच हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं।

सभी श्रमिकों का पारसनाथ स्टेशन पर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विभाग के सचिव, श्रम नियोजन विभाग के श्रमायुक्त, प्रशिक्षण एवम कौशल विभाग की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

इसके पश्चात प्रवासी श्रमिकों के सकुशल वापसी के उपलक्ष्य में वेद वाटिका होटल, निमियाघाट में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की बेबी देवी,

विधायक गिरिडीह सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक गांडेय कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा सभी श्रमिकों के बीच 25-25 हजार रूपए का चेक का वितरण किया गया तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन श्रमिकों की बातचीत कराई गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों का हौसला अफजाई किया और कहा कि राज्य सरकार आपकी सेवा और सुविधा में सदैव तत्पर है। सरकार का प्रयास यही है कि श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए, जिससे कि श्रमिकों को कहीं पलायन नहीं करना पड़ें। 

सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विभाग, श्रमायुक्त, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवम कौशल विभाग, मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फँसे सभी 27 प्रवासी श्रमिकों की जैसे ही शिकायत प्राप्त हुई।

श्रम विभाग द्वारा उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एलएण्डटी कम्पनी एवं भारतीय उच्चायोग से बात की गई तथा उसी दिन सभी संबंधित प्रवासी मजदूरों को राशि भुगतान उनके खाते में कर दी गई। साथ ही जो प्रवासी श्रमिक वापस अपने देश आना चाहते थे,

उनको भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भारत बुला लिया गया, जिसमे श्रम विभाग का योगदान महत्वपूर्ण था। वैसे प्रवासी श्रमिक जो इस तरह के धोखाधड़ी में फँस जाते हैं, इस पर विभाग द्वारा श्रमायुक्त, झारखण्ड की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो इस मामले को देख रही है तथा जो भी ठेकेदार दोषी पाए जाएंगे।

उन पर विभाग द्वारा कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रम सचिव द्वारा प्रवासी मजदूरों से बाहर जाने के पूर्व श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, श्रम अधीक्षक रविशंकर कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "दक्षिण अफ्रीका में फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल हुई वापसी, श्रमिकों को 25-25 हजार रुपए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel