वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने लगाए मां के नाम दो पेड़
साहिबगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" के आह्वाहन पर वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने अपने पैतृक गांव दुबौली में वृक्षारोपन किया। इस अवसर पर उन्होंने आम के दो पेड़ रोपित किए।
मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित और संतुलित रखने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करना है। जिससे आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग की घटनाओं में कमी आ सके।
उन्होंने अपने परिवार के किसी बुजुर्ग या अपनी मां की याद में कम से कम एक पेड़ लगाने कि अपील करते हुए कहा कि पेड़–पौधे न सिर्फ जल के श्रोत होते हैं, बल्कि हमारे जीवन का भी श्रोत होते हैं। मौके पर उनके सहयोगी और आम जनमानस भी शामिल थे।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने लगाए मां के नाम दो पेड़"
Post a Comment