अटारी बॉर्डर से तिरंगा फहराकर अररिया लौटे अमर कुमार मंडल को किया गया सम्मानित


अटारी बॉर्डर से तिरंगा फहराकर अररिया लौटे अमर कुमार मंडल को किया गया सम्मानित, 2001 किलोमीटर दौड़कर अटारी बार्डर पर फहराया था तिरंगा

अटारी बॉर्डर से तिरंगा फहराकर अररिया लौटे अमर कुमार मंडल को किया गया सम्मानित, 2001 किलोमीटर दौड़कर अटारी बार्डर पर फहराया था तिरंगा

अमर कुमार मंडल का यह कार्य भारत के सैनिकों के प्रति सम्मान और हौसले को बढ़ाने वाला है: सीएमडी संजय 

अररिया जिले के पलासी प्रखंड के आमगाछी निवासी अमर कुमार मंडल को मंगलवार के दिन एसडीएम ग्रुप के सीएमडी सह समाजसेवी संजय मिश्रा द्वारा मां खड्गेश्वरी काली मंदिर के प्रांगण में मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।   

बता दें कि अमर कुमार मंडल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अररिया से दौड़कर पाकिस्तान से सटे अटारी बॉर्डर (पंजाब) में तिरंगा फहराने का साहसिक कार्य किया था। लगभग 2001 किलोमीटर की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा को अमर कुमार मंडल ने प्रतिदिन 67 किलोमीटर दौड़कर मात्र एक महीने में पूरा किया था।

एक महीने पहले काली मंदिर चौक से आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें तिरंगा दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर समाजसेवी संजय मिश्रा ने कहा, "हमारे अररिया में ऐसे वीर हैं, जिनकी उपलब्धियाँ हमें गर्व से भर देती हैं।

अमर कुमार मंडल ने अपने अदम्य साहस और देशप्रेम से न केवल अपनी, बल्कि पूरे अररिया जिले की प्रतिष्ठा को भी ऊंचा किया है। मैं अररिया के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।"  संजय मिश्रा ने आगे कहा कि अमर कुमार मंडल का यह कार्य भारत के सैनिकों के प्रति सम्मान और हौसले को बढ़ाने वाला है। अमर ने अपने देशप्रेम की भावना से सभी को प्रेरित किया है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "अटारी बॉर्डर से तिरंगा फहराकर अररिया लौटे अमर कुमार मंडल को किया गया सम्मानित"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel