निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन पहुंचे बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने बरहरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, एमटीसी, प्रसव कक्ष, वॉर्ड आदि का निरीक्षण किया। संथालिया ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
नए सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया ने निरक्षण के दौरान पेशेंट वार्ड, लैब, उपस्थिति पंजी, प्रसव कक्ष, चिकित्सक व एएनएम ड्यूटी रोस्टर एवं अस्पताल में साफ-सफाई आदि को भी देखा। सिविल सर्जन के द्वारा उपस्थित अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक एवं पारामेडिकल कर्मियों को आवश्यक दिशा - निर्देश देते हुए अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने को कहा गया।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन पहुंचे बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र"
Post a Comment