चंपई सोरेन के बाद पूर्व बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी थामा "कमल का फूल"


चंपई सोरेन के बाद पूर्व बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी थामा "कमल का फूल", अब भाजपा के टिकट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

चंपई सोरेन के बाद पूर्व बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी थामा "कमल का फूल", अब भाजपा के टिकट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

साहिबगंज बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के विधायक लोबिन हेम्ब्रम शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया था।

जिस समय लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ली, उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सीता सोरेन के साथ झारखंड भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है।

बता दें कि लोबिन हेम्ब्रम ने 26 अगस्त को कहा था कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने पार्टी में रहते हुए विगत लोकसभा चुनाव में दल के प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडा था, जिसके बाद झामुमो पार्टी ने

लोबिन हेंब्रम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था और कुछ दिनों बाद विधानसभा से उनकी विधायिकी भी समाप्त कर दी गई थी। अब भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है।

साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

0 Response to "चंपई सोरेन के बाद पूर्व बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी थामा "कमल का फूल""

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel