प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने उच्च पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने उच्च पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र, की लंबी आयु कि कामना
साहिबगंज : सावन पूर्णिमा एवम सावन के अन्तिम सोमवारी पर भाई–बहन के महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही धूम – धाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र और राखी बांधी। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु कि कामना की।
इधर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कोर्ट रोड स्थित, आजाद नगर में शाखा की बहनें, जिले के उच्च पदाधिकारियों के कलाई पर राखी बांधने समाहरणालय पहुंची। इस क्रम में बीके बैशाखी बहन ने एक बहन का फर्ज निभाते हुए उपायुक्त हेमंत सती, सदर एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार,
अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जेके मिश्रा, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। बैसाखी बहन ने सभी की उत्तम स्वास्थ्य एवम दीर्घ जीवन की कामना करते हुए
उनके कलाई पर राखी बांधते हुए समस्त देशवासियों को भाई - बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख–समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने उच्च पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र"
Post a Comment