राज्यपाल व सीएम ने स्व. विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा का किया अनावरण


राज्यपाल व सीएम ने स्व. विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा का किया अनावरण

धनबाद : राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) परिसर, धनबाद में स्व.विनोद बिहारी महतो की आदमक़द प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन है। राज्य के पुरोधा रहे स्व.विनोद बिहारी महतो के नाम से अब यह विश्वविद्यालय जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2014 में मुझे इस राज्य को दिशा देने की जिम्मेवारी मिली थी, उस समय कोयलांचल यूनिवर्सिटी के स्थापना की परिकल्पना की गई थी और आज यह भव्य विश्वविद्यालय तैयार है।    

हमारी सरकार ने बोकारो, धनबाद समेत अन्य क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुगमता एवं अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए नया आयाम जोड़ने का कार्य किया है। जब विश्वविद्यालय आकार ले रहा था,

उस समय निर्णय लिया गया था कि विश्वविद्यालय का नाम राज्य के पुरोधा और आंदोलन के अगुवा रहे विनोद बिहारी महतो के नाम पर रखा जाएगा। हमलोगों ने सदैव अपने आंदोलनकारियों के सपनों को सजाने, उनके सम्मान में कार्यों को करने का प्रयास किया है।

Sanjay

0 Response to "राज्यपाल व सीएम ने स्व. विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा का किया अनावरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel