साहिबगंज के योगेश यादव बने झारखंड एथेलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स"


साहिबगंज के योगेश यादव बने झारखंड एथेलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में निभाएंगे अहम भूमिका

साहिबगंज के योगेश यादव बने झारखंड एथेलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" में निभाएंगे अहम भूमिका

साहिबगंज: जिले के लिए एक गर्व का मौका आया है। साहिबगंज निवासी और वर्ल्ड एथेलेटिक्स लेवल–2 के प्रशिक्षक योगेश यादव को "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" अंडर–18 के लिए झारखंड राज्य एथेलेटिक्स टीम का प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है।'

इस सम्मानित भूमिका के निर्वाहन के लिए वे बिहार की राजधानी पटना रवाना हो गए हैं। उनके इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमन्त सती समेत खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा बिहार में 4 मई से 15 मई तक आयोजित "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" के अंतर्गत एथेलेटिक्स स्पर्धा  कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित की जा रही है।

इसी प्रतियोगिता में योगेश यादव झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात हो कि योगेश यादव वर्तमान में सिद्धो–कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथेलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कार्य कुशलता, शैली, अनुभव और समर्पण को देखते हुए खेल निदेशालय, झारखंड, रांची ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

योगेश यादव के नेतृत्व में झारखंड राज्य की ओर से कुल 9 एथलीट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन और खेलप्रेमियों को योगेश यादव से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है, जिससे झारखंड राज्य को गर्व का अनुभव प्राप्त हो सके। जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जेएए सदस्य राजेश यादव समेत दर्जनों शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी है।


Sanjay

0 Response to "साहिबगंज के योगेश यादव बने झारखंड एथेलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स""

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel