बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक संपन्न


बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक संपन्न, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार की रफ्तार तेज करने का आह्वान

बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक संपन्न, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार की रफ्तार तेज करने का आह्वान

बरहरवा: रविवार को प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की प्रखंड स्तरीय अहम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोबिनाथ महतो ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और पंचायत स्तर पर विस्तार की प्रगति की समीक्षा करना रहा।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी और जिला सहायक मंत्री मोनिका देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि अब तक केवल दो पंचायतों में ही समिति का गठन हो पाया है।

इसे गंभीरता से लेते हुए महामंत्री यादव ने निर्देश दिया कि 15 जून 2025 तक शेष सभी पंचायतों में समिति गठन हर हाल में पूरा किया जाए। अपने संबोधन में यादव ने कहा, “नशा और फिजूलखर्ची से दूरी बनाकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना और एकजुट रहना जरूरी है। संघ का मकसद है—सभी को साथ लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना।”

बैठक में जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास, गणेश रविदास, जितेंद्र रजक, राजेश रजक, नीलम देवी, मोहम्मद वाहिद रहमान, अजीमुद्दीन, मंटू गुप्ता, फूलों देवी, पवित्रा देवी, सीमा देवी, गीता देवी, सोनिया देवी, अनिता कुमारी, संजू देवी, दुलारी देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, पूनम देवी और सोनी देवी सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

✍️अनूप साह

0 Response to "बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक संपन्न"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel