विधायक निसात आलम ने किया ₹2.29 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
विधायक निसात आलम ने किया ₹2.29 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, बरहरवा को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति
बरहरवा, (साहिबगंज): बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शुक्रवार को विधायक निसात आलम ने बहुप्रतीक्षित आरसीसी नाला (ढक्कन सहित) और पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
डीएमएफटी मद से प्रस्तावित इस परियोजना की कुल लागत ₹2 करोड़ 2.29 लाख है, जिससे सालों से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की गंभीर समस्या का समाधान होने की पूरी उम्मीद है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक निसात आलम ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नाला और सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: काली मंदिर से निशा मैरेज हॉल तक नाला: प्राक्कलित राशि - ₹36.862 लाख, निशा मैरेज हॉल से आदित्या मेडिकल हॉल तक नाला: प्राक्कलित राशि - ₹21.618 लाख,
आदित्या मेडिकल हॉल से मस्जिद चौक तक नाला: प्राक्कलित राशि - ₹40.153 लाख, मस्जिद चौक से इंफॉर्मेटिक कंप्यूटर सेंटर तक नाला: प्राक्कलित राशि - ₹21.854 लाख, प्रोफेसर कॉलोनी में रिंकु के घर से भाया मस्तान एवं बी. एन. साहा के घर होते हुए मुख्य सड़क आर. सी. सी.नाला तक: प्राक्कलित राशि - ₹39.355 लाख।
मस्जिद चौक से रेलवे गेट के सामने तक नाला: प्राक्कलित राशि - ₹19.089 लाख, नौशाद की दुकान हरिजन टोली से भाया स्कूल होते हुए इंफॉर्मेटिक कंप्यूटर सेंटर तक आर.सी.सी. सह पी.सी.सी. सड़क: प्राक्कलित राशि - ₹23.47 लाख।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद, बरहरवा नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इससे स्थानीय लोगों को बरसों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी, जिससे उनके दैनिक जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान, वक्ताओं ने इस विकास कार्य के लिए विधायक निसात आलम का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,
प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. गुलाब रब्बानी, कमल आर्य, मो. नसीरुद्दीन, इफ्तिखार आलम, मोफक्कर हुसैन, कार्यपालक अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता ऐजाज, कनीय अभियंता राम शंकर सिंह, भोलानाथ महतो, मो. सफातुल्लाह, दिलदार आलम,
परवेज आलम, हीरालाल शाह, आनंद लाल भगत, निताई सरकार, नेहाल अख्तर, धर्मवीर महतो, इकबाल, संतोष झा, थॉमस रॉबट, समुद्री बास्की, जीसू किस्कू, शमशेर खान, छोटेलाल रामानी, आफताब आलम, राकेश शेख, विक्की कर्मकार, धर्मेंद्र शाह, विष्णु मॉल, सारिक रब्बानी, ओबैदुर रहमान, अकरम रजा, राजू , संतोष राय, अजीत कुमार राय, आलमगीर मंसूरी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
✍️ अनूप साह
0 Response to "विधायक निसात आलम ने किया ₹2.29 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास"
Post a Comment