खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार : भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का पहला दिन हुआ संपन्न
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार : भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का पहला दिन हुआ संपन्न,आज का दिन रहा महाराष्ट्र के नाम
भागलपुर : पहले दिन के तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। 70 मी. रिकार्व धनुष (बालक) की प्रतियोगिता में 655 अंक लेकर प्रथम स्थान पर आंध्र प्रदेश के कोदंदापनी थारुनिष जत्थया रहे, 653 अंक के साथ मेघालय के देवराज महापात्र तथा 651 अंक के साथ महाराष्ट्र के दानयानेश चेराले रहे।
वहीं 50 मीटर रिकार्व धनुष (बालिका) प्रतियोगिता में 697 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की तेजल राजेंद्र साल्वे रहीं, 692 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही वैदेही हीरा चंद्र जाधव तथा 690 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही प्रीथीका रहीं।
दूसरी पाली में 70 मी. रिकॉर्व धनुष (बालिका)की प्रतियोगिता में 667 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की शर्वरी सोमनाथ शिंदे, 654 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही वैष्णवी बाबा राव पवार तथा 652 अंक के साथ हरियाणा की अन्नू रहीं। जबकि 50 मी. रिकॉर्व धनुष (बालक) की प्रतियोगिता में 713 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र के मानव गणेश राव जाधव रहे, 705 अंक के साथ झारखंड के देवांशु सिंह तथा 701 अंक के साथ महाराष्ट्र राजस्थान के देवांश सिंह रहे।
0 Response to "खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार : भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का पहला दिन हुआ संपन्न"
Post a Comment