निल ओझा साहिबगंज व राजेश सिंह बने राजमहल नगर पंचायत के पर्यवेक्षक
साहिबगंज: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर परिषद व नगर पंचायत के पर्यवेक्षक का मनोनयन कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार अनिल कुमार ओझा को साहिबगंज नगर परिषद एवम बृजेश कुमार सिंह को राजमहल नगर परिषद का पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है।
नगर निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूती व संबल प्रदान करने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों ने इन्हें ये उत्तरदायित्व सौंपा है। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम किरण चौरसिया, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता देवी,
जिला उपाध्यक्ष कौशिक विश्वास, जिला महासचिव उमेश पांडे, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संतोष स्वर्णकार, मनोज ओझा समेत अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।
अनिल ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना उनका लक्ष्य है और आने वाले नगर निकाय और नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से काम करेगी। उन्होंने पार्टी आलाकमान का भी आभार व्यक्त किया। वहीं, बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस विश्वास से पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और क्षेत्र की समस्याओं को पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से दूर करने का प्रयास करूंगा।
0 Response to "निल ओझा साहिबगंज व राजेश सिंह बने राजमहल नगर पंचायत के पर्यवेक्षक"
Post a Comment