गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को मिलेगा "संसद रत्न पुरस्कार 2025
ड्डा सांसद निशिकांत दुबे को मिलेगा "संसद रत्न पुरस्कार 2025," वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने दी बधाई
साहिबगंज : झारखंड के गोड्डा जिला के सांसद निशिकांत दुबे को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए "सांसद रत्न पुरस्कार 2025" से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल मेरे लिए एक प्रेरणा है, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों की पुष्टि भी है। मैं इसे गोड्डा की जनता की जीत मानता हूं, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया। वहीं, निशिकांत दुबे के भाई समान मित्र सह वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने खुशी जताते हुए कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपनी निरंतर उपस्थिति, प्रभावी बहसों और जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में पुरजोर ढंग से उठाते आए हैं। उनकी इस निरंतरता और प्रतिबद्धता को संसद रत्न पुरस्कार द्वारा मान्यता देना गोड्डा समेत पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
यह पुरस्कार न केवल निशिकांत दुबे की संसदीय उपलब्धियों की पहचान है, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा है, जो लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने में जुटे हैं। बता दें कि निशिकांत दुबे को यह पुरस्कार आगामी जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संसद रत्न पुरस्कार समारोह के 15वें संस्करण में प्रदान किया जाएगा।
0 Response to "गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को मिलेगा "संसद रत्न पुरस्कार 2025"
Post a Comment