22 किसानों के बीच हुआ धान के बीज का वितरण, धान की खेती, रोपण विधि
22 किसानों के बीच हुआ धान के बीज का वितरण, धान की खेती, रोपण विधि, जल प्रबंधन की दी गई जानकारी
साहिबगंज: शुक्रवार को "आत्मा" सभागार, साहिबगंज में आयोजित बीज विनिमय वितरण कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच धान बीज, प्रभेद SAVA-7301 का वितरण किया गया। इस अवसर पर धान की खेती, रोपण विधि, जल प्रबंधन एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर 22 किसानों को बीज और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग, फसल चक्र और कीट नियंत्रण के उपाय भी बताए गए। बागवानी योजनाओं, ट्रैक्टर व पम्पसेट पर अनुदान, मछली बीज व बत्तख पालन को बढ़ावा देने की जानकारी भी साझा की गई। कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने कहा कि किसान हित और तकनीकी जागरूकता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0 Response to "22 किसानों के बीच हुआ धान के बीज का वितरण, धान की खेती, रोपण विधि"
Post a Comment