झारखंड राज्य अंडर - 18 कबड्डी प्रतियोगिता: साहिबगंज की टीम बोकारो रवाना
साहिबगंज: बोकारो में 14 से 15 जून को होने वाले झारखंड राज्य अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज जिला बालिका कबड्डी टीम का चयन फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम में अत्याधुनिक सिंथेटिक मैट पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों को खेल बैंक के माध्यम से खेल किट प्रदान कर कोच के साथ बोकारो के लिए रवाना किया गया।
बता दें कि कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में प्रथम झारखंड राज्य अंडर -18 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून से आरपीएफ बैरक खेल मैदान में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों से कुल 39 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 15 जून रविवार की शाम में होगा।
0 Response to "झारखंड राज्य अंडर - 18 कबड्डी प्रतियोगिता: साहिबगंज की टीम बोकारो रवाना"
Post a Comment