साहिबगंज में 41 डिग्री पहुंचा ताममान, उमस से हाल बेहाल, जवाब देने लगे पंखे - कूलर


साहिबगंज में 41 डिग्री पहुंचा ताममान, उमस से हाल बेहाल, जवाब देने लगे पंखे - कूलर

साहिबगंज: पिछले एक सप्ताह से जिले में सूर्य देवता आसमान से आग के गोले बरसा रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। वहीं, लू के थपेड़ों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

गौरतलब है कि साहिबगंज का मौसम आजकल बदलता रहता है। बीते सप्ताह तेज आंधी के बाद बारिश ने ऐसी उमस भरी गर्मी बढ़ाई की कूलर और पंखे भी जवाब देने लगे। बीते दिन यानी शुक्रवार को भी प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेदम कर रखा था। वहीं, आज शनिवार को भी सुबह से ही गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया।

दोपहर होते-होते प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य नगर-कस्बों की सड़कें सुनसान नजर आने लगी। साथ ही लू के थपेड़ों व तेज तीखी धूप ने भी लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया। आवश्यक कार्य पड़ने पर ही दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, अन्यथा घरों के अंदर ही कैद रहे।

जो लोग बाहर निकल गए थे, वे छायादार जगह ढूंढ रहे थे, ताकि कहीं से राहत मिल जाए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू और प्रचंड गर्मी का प्रभाव रहेगा। रविवार के साथ साथ सोवार को भी ताममान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। इस बीच चिकित्सकों ने वर्तमान में लोगों को लू से बचने की सलाह दी है।

0 Response to "साहिबगंज में 41 डिग्री पहुंचा ताममान, उमस से हाल बेहाल, जवाब देने लगे पंखे - कूलर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel