कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 08 खिलाड़ी नागपुर रवाना


कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 08 खिलाड़ी नागपुर रवाना

भारतीय कुश्ती संघ एवम महाराष्ट्र कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आयोजित अंडर–15 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज जिले के 08 होनहार खिलाड़ी राज्य कुश्ती टीम के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल के साथ नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

साहिबगंज के फूलो - झानो इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु सीमा हेंब्रम, श्रुति कुमारी, वैष्णवी कुमारी, राहुल कुमार, सुधांशु पंडित, बल्लभ कुमार चौधरी, कुणाल कुमार और राजू कुमार का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

मौके पर उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षु अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य और साहिबगंज जिला का नाम रोशन करेंगे।

0 Response to "कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 08 खिलाड़ी नागपुर रवाना"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel