नगर परिषद के प्रशासक ने किया ओझा टोली गंगा घाट व...


नगर परिषद के प्रशासक ने किया ओझा टोली गंगा घाट व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

नगर परिषद के प्रशासक ने किया ओझा टोली गंगा घाट व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

साहिबगंज: मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत ओझा टोली गंगा घाटभारत में एवम पुरानी साहिबगंज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्याप्त समस्या के समाधान को लेकर नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया।

उन्होंने लोगों से भेंट कर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों ने जल्द समस्या के समाधान का आग्रह किया। नगर परिषद के प्रशासक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर उन्होंने इसके लिए नगर निगम की टीम को आवश्यक निर्देश दिया।

नगर प्रशासक ने बताया कि यह निरीक्षण शहर के विकास और जनसुविधाओं से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। इन निरीक्षणों के दौरान, सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sanjay

0 Response to "नगर परिषद के प्रशासक ने किया ओझा टोली गंगा घाट व..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel