लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलजमाव, सबसे अधिक प्रभाव मदनशाही क्षेत्र में
साहिबगंज: लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। सबसे अधिक प्रभाव मदनशाही क्षेत्र में देखा गया है। यहां जल की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पानी सड़कों से उतर नहीं रहा है। कई मकानों के निचले हिस्से में जल लग गया है, इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है।
सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया है। हालांकि स्थिति से उबरने के लिए इन गड्ढों में प्रशासन द्वारा गर्दी गिराने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा यहां रहने वाले लोगों के घरों की जल निकासी नहीं होने से कई मकानों के निचले हिस्से में पानी लग गया है।
कई मिट्टी के बने कच्चे घर ढह गए हैं। अलबत्ता प्रशासन का दावा है कि जानमाल की क्षति नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को सावधान किया जा रहा है।
जिलेवासियों को सूचित किया गया है कि किसी भी तरह की सहायता या आपात स्थिति में 9006963963, 9631155933, 9065370630, 06436-356485, 222101, 222202 पर संपर्क करें। प्रशासन तुरंत सहायता उपलब्ध कराएगी। साथ ही किसी भी तरह के अफवाहों से बचने और केवल प्रशासनिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है।
0 Response to "लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलजमाव, सबसे अधिक प्रभाव मदनशाही क्षेत्र में"
Post a Comment