ब्रह्मकुमारी भाई – बहनों ने जवाहर नवोदय विद्यालय एवम् मंडल कारा में किया वृक्षारोपण
साहिबगंज: पर्यावरण दिवस के अवसर पर आजाद नगर स्थित, मुख्य सेवा केन्द्र के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय व मंडल कारा परिसर में आम, नीम, अशोक व कुछ फूलों के पौधों का रोपण किया गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि केवल वृक्ष लगाने से ही परिवर्तन नहीं होता, बल्कि आंतरिक आत्मा का भी परिवर्तन जरूरी है, जब हम बदलेंगे, तभी विश्व बदलेगा। बहनों ने बताया की आत्मा, परमात्मा और प्रकृति के मेल से ही जीवन खूबसूरत बनता है। जब हमें स्वयं का ज्ञान होगा, तो हम हमेशा प्रकृति के समान ही देने योग्य बन जाएंगे।
विनय कुमार झा ने कहा कि पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं, क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु परिवर्तन, जल और मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं।
वहीं ब्रह्मकुमारी आकृति कुमारी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है, क्योंकि पेड़ों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। पेड़–पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आकृति, रुचि, आरती, विनय झा, संजय, राजू, डॉली, पिंकी, रवीना, पुष्पा, नीलम सहित कई अन्य ब्रह्मकुमारी भाई–बहनें शामिल थे।
0 Response to "ब्रह्मकुमारी भाई – बहनों ने जवाहर नवोदय विद्यालय एवम् मंडल कारा में किया वृक्षारोपण"
Post a Comment