नव नियुक्त सिविल सर्जन ने देर रात मण्डरो पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
नव नियुक्त सिविल सर्जन ने देर रात मण्डरो पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सफाई और दवा उपलब्धता पर दिए निर्देश
साहिबगंज: साहिबगंज जिले के नव नियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने मंगलवार देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मण्डरो का औचक निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की।
एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति की गई जांच
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रधानमंत्री जनमन एम्बुलेंस, कार्डियक एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की लॉगबुक एवं चालकों की उपस्थिति की गहन जांच की। साथ ही बाइक एम्बुलेंस की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
स्वच्छता और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष निर्देश
डॉ. पासवान ने अस्पताल परिसर की सफाई पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने पोस्टर और IEC सामग्री को हटाने, तथा दीवारों और अस्पताल प्रांगण को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का आदेश दिया।
स्टाफ उपस्थिति पर संतोष
मौके पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति देखकर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने MOIC को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री संचालन एवं रख-रखाव योजना के अंतर्गत मिलने वाली निधि को शीघ्र स्थानांतरित कर पीएचसी मण्डरो की सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
जरूरी दवाओं और प्रकाश व्यवस्था पर फोकस
सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र में एंटीवेनम (सर्पदंश उपचार हेतु आवश्यक दवा) की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाने का भी आदेश दिया गया।
इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
0 Response to "नव नियुक्त सिविल सर्जन ने देर रात मण्डरो पीएचसी का किया औचक निरीक्षण"
Post a Comment