मानसून फिर हुआ सक्रिय: साहिबगंज में येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


मानसून फिर हुआ सक्रिय: साहिबगंज में येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

साहिबगंज। झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साहिबगंज जिले सहित कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साहिबगंज में दो दिनों तक बारिश का असर:
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 जुलाई को साहिबगंज जिले में तेज बारिश हो सकती है। पूरे जिले में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट:
गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट:
रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गिरिडीह और साहिबगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

16 जुलाई को भी बारिश से राहत नहीं:
बुधवार को भी झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर और साहिबगंज जैसे जिलों में येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

सावधान रहने की सलाह:
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निचले इलाकों और जलजमाव संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से बचने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "मानसून फिर हुआ सक्रिय: साहिबगंज में येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel