नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण


नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी

नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी

साहिबगंज: नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शनिवार को सदर अस्पताल साहिबगंज का निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु कई अहम निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, निर्माण कार्य, रोगियों को मिलने वाली सुविधाएं और सुरक्षा प्रबंधन की गहन समीक्षा की।

डॉ. पासवान ने पेइंग वार्ड और रैम्प निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। पंजीकरण क्षेत्र में गर्मी से राहत के लिए पंखों की व्यवस्था करने को कहा गया, जबकि एसएनसीयू प्रतीक्षा कक्ष में परिजनों को अपने शिशुओं को एलसीडी स्क्रीन और सीसीटीवी कनेक्टिविटी के माध्यम से देखने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल की चारदीवारी पर फेंसिंग वायर लगाने, रैम्प क्षेत्र में बिखरे कागजों को हटाने और नष्ट करने, तथा आईपीडी में एक मरीज के साथ केवल एक अटेंडेंट की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।

डॉ. पासवान ने साथ ही जन औषधि केंद्र की स्थापना, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय, तथा आपात स्थिति में दवाओं की बफर स्टॉक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में बेहतर और सुचारू चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है, और सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel