श्रावणी मेला 2025: 6 दिनों में 8.70 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण
श्रावणी मेला 2025: 6 दिनों में 8.70 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, ₹50 लाख से अधिक की आय
देवघर: श्रावणी मेला 2025 के तहत देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में 11 जुलाई से 16 जुलाई तक 8 लाख 70 हजार 53 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में मेला अवधि के छह दिनों का विस्तृत लेखा-जोखा साझा किया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्रोतों से कुल ₹50,54,784 की आय हुई है।
इसके अतिरिक्त अन्य राजस्व मदों से हुई आय इस प्रकार है:
-
परिवहन विभाग (राज्य प्रवेश शुल्क): ₹37,05,725
-
राज्य कर: ₹2,54,40,000
-
नगर निगम (बस पड़ाव व अन्य सेवाएं): ₹40,13,500
-
बिजली विभाग: ₹17,29,410
-
चांदी के सिक्कों की बिक्री (10 ग्राम): 81 सिक्के
साथ ही, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जांच की जा रही है ताकि आमजन को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था
एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि सुरक्षा के लिए NDRF, CRPF, जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर, स्वान दस्ता, रेप-रैफ बल, और अश्रु गैस दस्ते सहित विशेष टीमों को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी इकाइयाँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, ठहराव और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "श्रावणी मेला 2025: 6 दिनों में 8.70 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण"
Post a Comment