अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा के परिजनों से की मुलाकात, एनकाउंटर को बताया साजिशन हत्या


अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा के परिजनों से की मुलाकात, एनकाउंटर को बताया साजिशन हत्या

गोड्डा (ललमटिया): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वर्गीय सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलने ललमटिया पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सूर्या हांसदा द्वारा संचालित विद्यालय का भी दौरा किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा पारंपरिक मांझी परिवार से आते थे, जो स्थानीय स्वशासन व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है। वर्तमान में उनकी माता इस दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। हांसदा लगातार विस्थापितों की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को उठाते रहे थे, जिसके चलते उन पर कई मुकदमे दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा पहले ही 14 मामलों से बरी हो चुके थे, लेकिन साजिश के तहत उन्हें लगातार परेशान किया गया। 27 मई को दर्ज मुकदमे को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि उस दिन हांसदा अपने बच्चे का जन्मदिन परिवार के साथ मना रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना कोर्ट वारंट गिरफ्तार कर साजिशन उनकी हत्या कर दी।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस व्यक्ति को पुलिस अपराधी बता रही है, वह वास्तव में समाजसेवी और शिक्षक थे, जो लगभग 350 बच्चों को शिक्षा दे रहे थे। उन्होंने घटना को साजिशन एनकाउंटर हत्या करार देते हुए मांग की कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करे और दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।

उन्होंने हांसदा परिवार की सुरक्षा की भी मांग की और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो भाजपा आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल और अनिता सोरेन मौजूद रहे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा के परिजनों से की मुलाकात, एनकाउंटर को बताया साजिशन हत्या"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel