बरहेट में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा
बरहेट में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
साहिबगंज : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा ने शनिवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। पंकज मिश्रा ने न सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उनकी जनसेवा की भावना और संवेदनशील नेतृत्व से उपस्थित लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। बरहेट मुखिया संघ की अध्यक्ष सेलिना हांसदा ने अपने गाँव की प्रमुख समस्याओं को रखा।
इस पर पंकज मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी हमेशा आम जनता की ताकत से चलता है और जनता की सेवा करना ही हमारा और राज्य सरकार का उद्देश्य है। मिश्रा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला सचिव टुडू, प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, उप प्रमुख रूपक साह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "बरहेट में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले जेएमएम केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा"
Post a Comment